फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में दीपावली पर्व पर चिकित्सक अलर्ट, आपातकालीन व्यवस्थाएं सुदृढ़

Sun, 19 Oct 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दीपावली के पर्व को देखते हुए नागरिक अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया गया। त्योहारी सीजन में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

इसके लिए सभी स्पेशलिस्ट चिकित्सक और स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) स्वयं इन व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो।
दीपावली के दौरान पटाखों के कारण जलने, सांस संबंधी समस्याओं और अन्य चोटों के मामले बढ़ने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त बेड, दवाइयां और चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विशेष रूप से बर्न यूनिट को पूरी तरह तैयार रखा गया है, जहां जलने के मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक विभागों में भी अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है।
सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि दीपावली के दौरान मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें