25जेएनडी02: राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक करती डाॅ. सुमिति। संवाद
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग व पीसीओडी पर आधारित कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य वीना कुमारी ने की। आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. सुनेत रानी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा की डॉ. सुमिति ने शिरकत की।
डाॅ. सुमिति ने छात्राओं को माहवारी के समय कपड़े के बजाय सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग करने की सलाह दी। महावारी के समय गंदा कपड़ा प्रयोग करने से अनेकों बीमारियां फैलने का खतरा होता है। वहीं सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग से महिलाएं इन बीमारियों से बच सकती है। उन्होंने बताया कि पीसीओडी हार्मोनल बदलाव, अनियमित माहवारी से यह बीमारी होती है। इससे वजन बढना, मुंह पर ज्यादा बाल आ जाना, बालों का गिरना कई लक्ष्ण दिखाई देते हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए जीवन शैली में बदलाव लाके, व्यायाम, योग, संतुलित आहार, ज्यादा पानी पीने के सुझाव दिए। इस अवसर पर डाॅ. अमरदीप, डाॅ. सोनिया, निधि गुप्ता, डाॅ. उषा मौजूद थी।