फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में शिकायतों को हल्के में न लें : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित में सोमवार को समाधान शिविर में एसडीएम जगदीश चंद्र ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाली शिकायतों और समस्याओं को किसी भी स्तर पर हल्के में न लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक समस्या का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर डीएसपी कमलदीप राणा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि अधिक से अधिक जनसमस्याओं का त्वरित निपटारा हो, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय की बचत हो।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन समस्याओं का समाधान तकनीकी या विभागीय कारणों से संभव नहीं है, उनका पूरा विवरण लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए ताकि मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही और सकारात्मक कार्यशैली से ही समाधान शिविर की उपयोगिता सिद्ध होती है। शिविर में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीपीओ तरुण सुथार, नायब तहसीलदार रणवीर सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग कुलदीप कोहाड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें