26जेएनडी03: रोटरी जींद मिडटाउन की ओर से आयोजित दिवाली मिलन समारोह में मौजूद क्लब के सदस्य। स्रो
जींद। रोटरी जींद मिडटाउन की ओर से दिवाली मिलन समारोह एवं म्यूजिकल नाइट का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन से सजी शाम में सभी ने दिवाली की खुशियां साझा कीं। गायन में डॉ. सुधीर और डॉ. कविता की टीम ने प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
क्लब की ओर से विशाल गोयल और गीता देवली ने भी गायन प्रस्तुत किया। हरियाणा कला परिषद की टीम ने संगीत और मनोरंजन से समारोह को यादगार बनाया। क्लब के पूर्व प्रधान, डायरेक्टर एवं एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी रोटेरियन माया राम देवली ने आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करते हैं।
उन्होंने क्लब अध्यक्ष नितिन जिंदल, सचिव मनोज शर्मा, फर्स्ट लेडी निधि जिंदल, प्रोजेक्ट अध्यक्ष प्रवीन सैनी, सीपी मलिक और राजीव जैन सहित पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. आरएस सिंदवानी, आरके जैन, एसके गर्ग, अशोक शर्मा, तरुण जैन, डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. बनीश गर्ग, डॉ. धनंजय कुमार, घासी राम, मुकेश सिंगला, अमित गर्ग, अमित सिंगला मौजूद रहे।