फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 12वीं के परिणाम में प्रदेश में टॉप पर जींद जिला

विज्ञापन
13जेएनडी02-प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने पर छात्रा सरोज को कंधों पर उठाकर खुशी मनाते हुए डी
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद जिला प्रदेश में टॉप पर रहा। जींद का पास प्रतिशत 91.05 प्रतिशत रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं, पिछले साल जींद 90.07 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन

जींद जिले के दो विद्यार्थियों एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना की छात्रा यशिका (कॉमर्स संकाय) ने 495 अंक के साथ प्रदेश में दूसरा और डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज ने 494 अंक (कला संकाय) के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जींद जिले के 12 हजार 248 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 11,152 बच्चे पास हुए, जबकि 879 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है और 217 विद्यार्थी फेल हो गए।
पिछले साल 13,670 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इसमें 12,313 विद्यार्थी पास हुए थे। 231 विद्यार्थी फेल हो गए थे और 1126 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। 2023 में जींद जिले का पास प्रतिशत 87.69 था और जींद प्रदेश में तीसरे नंबर पर था। उस समय 16081 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 14102 बच्चे पास हुए थे और 1979 बच्चों की कंपार्टमेंट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें