फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंगशाला में होगा जिलास्तरीय गीता महोत्सव, तैयारी शुरू

Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी15-पटवारखाना के पास उगी झाडिय़ों की कटाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिलास्तर पर हर साल मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पटवारखाना के पास स्थित रंगशाला में यह समारोह होगा। इसको लेकर पटवारखाने के आसपास क्षेत्र की सफाई करवाई जा रही है। वहीं पेंट का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

रंगशाला में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। उनको काटा जा रहा है। प्रशासन ने शुक्रवार को बेहतर कार्य करवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई थी, क्योंकि जिला स्तरीय गीता महोत्सव नौ दिसंबर को शुरू हो जाएगा। ‘
अभी प्रशासन के पास दो ही दिन बचे हैं। इन दो दिनों में साफ-सफाई से लेकर प्रदर्शनी, स्टॉल तथा अन्य प्रबंध भी किए जाएंगे। तैयारियां को लेकर संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी सौंपी गई है। महोत्सव के लिए एडीसी विवेक आर्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें