जींद। जींद रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष सुशील ढांडा ने बताया कि जिले की जूनियर वर्ग की लड़कों व लड़कियों की टीम का चयन 22 जून को रॉयल स्पोटर्स अकेडमी पांडू पिंडारा में होगा।
इस संदर्भ में रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी पांडू पिंडारा में बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला रग्बी संघ के प्रधान सुरेश अहलावत ने की।
सुरेश अहलावत ने बताया कि 2007, 2008 व 2009 में जन्मे खिलाड़ी इस जिलास्तरीय ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल में 12 लड़कों व 12 लड़कियों का चयन होगा जो 24 जून को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ट्रायल में भाग लेने वाल वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। इस अवसर पर महासचिव मुनीत बेरवाल, जितेंद्र बांगड़, राजेंद्र सैनी, कुलदीप अहलावत, जसवंत सिवाच, बीरबल दूहन, गौरव आशरी, कृष्ण सिंहरोहा, प्रेम, जोगिंद्र नेहरा, अमित मलिक, प्रदीप लाठर, रवींद्र मलिक और विनोद चहल भी मौजूद रहे। संवाद