20जेएनडी12-बस के इंतजार में बस स्टैंड परिसर में खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते लोग।
जींद। 21 जून को रोडव बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुरुक्षेत्र में आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को प्रदेश के 17 डिपो से 1285 बसें लगाई गई हैं।
योग साधक को कुरुक्षेत्र पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र के डीसी ने परिवहन विभाग से 1900 रोडवेज बसों की मांग की थी, जिस पर विभाग ने कुल 1285 बसें उपलब्ध करवाई हैं। जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि जींद से 80 बसों को भेजने के निर्देश मुख्यालय से मिले थे, जो भेज दी गई हैं। यहां से योग साधक बैठकर कुरुक्षेत्र जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में एक लाख योग साधक पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर विभिन्न जिलों से बसें कुरुक्षेत्र जाएंगी, जिसके चलते लोकल रूटों बसों की संख्या कम रह जाएगी। इसलिए लोकल रूटों पर यात्रा करने से पहले ये देंख ले कि कहीं आपके यहां की बस तो कुरुक्षेत्र नहीं जा रही।
बॉक्स
इस डिपो से कुरुक्षेत्र भेजी जाएंगी इतनी बसें
डिपो का नाम-बसों की संख्या
अंबाला-90
भिवानी-90
चरखी दादरी-30
चंडीगढ़-60
दिल्ली-11
फतेहाबाद-90
गुरुग्राम-50
हिसार-130
झज्जर-100
जींद-80
कुरुक्षेत्र-100
कैथल-60
पंचकूला-50
रोहतक-84
सोनीपत-100
सिरसा-100
यमुनानगर-60