फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जन संघर्ष मंच की जिला कार्यकारिणी गठित, राजेश बने प्रधान

Mon, 15 Jun 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जन संघर्ष मंच हरियाणा जिला जींद का प्रतिनिधि सम्मेलन रविवार को चमेला कॉलोनी स्थित मजदूर दफ्तर में हुआ। अध्यक्षता जिला कन्वीनर सत्यवीर सिंह ने की जबकि प्रांतीय प्रधान फूल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जिले भर से 20 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रांतीय प्रधान फूल सिंह ने कहा कि देश में मजदूर वर्ग की स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत एवं संगठित आंदोलन की आवश्यकता है। मजदूर वर्ग की एकता ही उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।
उन्होंने कहा कि मजदूर हितों की आवाज को मजबूती देने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से जन संघर्ष मंच हरियाणा, जिला जींद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से राजेश कुमार बड़नपुर को जिला प्रधान, सत्यवीर सिंह को जिला सचिव, सुरेश कुमार को उपप्रधान, सुधीर को सह सचिव, राजेश कुमार को वित्त सचिव तथा बिट्टू को प्रेस प्रवक्ता चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा राजेश ईस्माइलपुर, राजेश सुदकैन, वेद डोहाना खेड़ा, राकेश जींद और सुरेश नरवाना को जिला कमेटी का सदस्य बनाया गया। सम्मेलन के अंत में पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने सम्मेलन के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें