फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बार चुनाव... चार पद के लिए 11 आवेदन

Fri, 20 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी34: चुनाव के लिए नामाकंन जमा करवाती महिला अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन में प्रधान समेत चार पद के लिए 10 जनवरी को चुनाव होंगे। इसके लिए आवेदन का शुक्रवार को अंतिम दिन था। चारों पद के लिए दो महिला अधिवक्ता समेत 11 ने आवेदन किया। इसमें प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद के लिए तीन-तीन तो वहीं सहसचिव के लिए दो आवेदन पत्र आए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए बिजेंद्र लाठर, विकास लोहान व अरविंद लाठर ने आवेदन किया। वहीं उपप्रधान पद के लिए ज्याेति यादव, विशाल खटकड़, अजय कुंडू, सचिव पद के लिए आरती लाठर, विजय नेहरा व संदीप कौशिक ने आवेदन किए। इसके अतिरिक्त सहसचिव पद पर विजय सोलंकी व प्रशांत लखीना ने आवेदन किया है। 23 व 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक आवेदन पत्र वापस लिया जा सकता है। उसी दिन चुनाव अधिकारी शाम चार बजे के बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।

20जेएनडी34: चुनाव के लिए नामाकंन जमा करवाती महिला अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें