फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों से मारपीट के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी जिले के लोहारू में ट्रेजरी में गए वकील व ट्रेजरी के कर्मचारियों में हुई मारपीट के मामले में 15 वकीलों के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने दिनभर वर्क सस्पेंड रखा। इसके चलते अदालत का काम काज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रामरुप चहल ने बताया कि लोहारू में किसी काम के चलते एक वकील ट्रेजरी में गया था, लेकिन वहां पर ट्रेजरी के कर्मचारियों ने वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद बार के अन्य वकील इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए गए तो वहां पर ट्रेजरी के कर्मचारियों ने दोबारा फिर से उनके साथ विवाद कर मारपीट की। मारपीट में एक वकील को गंभीर चोटें आई हैं। इसके चलते पुलिस ने 15 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि ट्रेजरी के किसी भी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। ऐसे में बुधवार को पूरे हरियाणा में वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर ट्रेजरी के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की है। वहीं वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते अदालती कामकाज बाधित हुआ और सुनवाई के लिए आए लोगों को दोबारा तारीख देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें