फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला बनाओ संघर्ष समिति ने विधायक रामकुमार गौतम से किया विचार विमर्श

विज्ञापन
28जेएनडी46: विधायक रामकुमार गौतम से विचार विमर्श करते हुए जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य। संवा
विज्ञापन
सफीदों। जिला बनाओ संघर्ष समिति सफीदों को जिला बनाने को लेकर कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम के साथ विचार विमर्श किए। यह बैठक राइस मिलर्स एसोसिएशन व सफीदों जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुभाष जैन के पुरानी अनाज मंडी स्थित निवास पर हुई।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार गौतम ने जिला बनाओ संघर्ष समिति सदस्यों को आश्वास्त किया कि उनकी मुख्यमंत्री से भी बातचीत हो चुकी है और उन्हें पूरा भरोसा है कि सफीदों जिला अवश्य बनेगा। सफीदों जिला बनाओ सघर्ष समिति प्रधान सुभाष जैन ने विधायक को उनके प्रयासों के लिए समिति की ओर से आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सफीदों कलीराम पटवारी, सुभाष जैन, महासचिव संजीव गौतम, उपप्रधान सत्यवान सैन, हरीश वशिष्ट, नगर पार्षद दीपक चौहान, मीडिया प्रभारी नगर पार्षद हिमलेश जैन, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधान साधू राम, संदीप जैन, सतपाल कारखाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें