फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घरेलू प्रताड़ना से परेशान शिक्षिका ने फंदे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों की शिव कॉलोनी में घरेलू प्रताड़ना से परेशान 36 वर्षीय शिक्षिका ने कमरे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 16 मई की रात 11 बजे की है।
विज्ञापन

पानीपत जिले के गांव महमदपुर निवासी गुरवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन गुरविंदर कौर की शादी वर्ष 2013 में सफीदों निवासी गुरलाल सिंह के साथ हुई थी। गुरविंदर कौर एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति गुरलाल सिंह और देवर प्रीतपाल उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दोनों अक्सर उसके साथ मारपीट भी करते थे। इस बारे में गुरविंदर कौर ने कई बार अपने मायके पक्ष को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

16 मई को गुरलाल ने फोन कर बताया कि गुरविंदर कौर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुरविंदर कौर के गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें