फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया

विज्ञापन
18जेएनडी10: संत ​शिरोमणी श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक डांस करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को 59वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। उप-प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने अपनी प्रभावशाली रागिनी प्रस्तुति से समा बांधा।
विज्ञापन

रागिनी प्रस्तुति में हरियाणवी लोक परंपरा, सामाजिक मूल्यों और जीवन में सकारात्मक सोच का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों और अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेल, एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सत्र 2024-25 के अंतर्गत 42 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर और 72 विद्यार्थियों को कॉलेज कलर सम्मान प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. राम पाल सैनी और जुलाना राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और नैतिक मूल्यों के विकास का आधार है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उप-प्राचार्य रणधीर खटकड़ के नेतृत्व में कॉलेज की शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि कॉमर्स और बायोटेक्नोलॉजी विषयों में विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। साथ ही पांच विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया।
खेल क्षेत्र में कॉलेज के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, मुक्केबाजी, फेंसिंग और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में उत्तर क्षेत्र एवं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लाभ सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. विशाल रेढू, सतीश मलिक, शिव कुमार, डॉ. शर्मित, ज्योति लडवाल, सुमन भारद्वाज, विक्रम मोर मौजूद रहे।

18जेएनडी10: संत शिरोमणी श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक डांस करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें