फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव बधाना में मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल 43 वर्षीय सोहन की पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 30 अक्तूबर को सोहन के घर के पास रवि और सोहन के बीच मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष के रवि, रघबीर और वजीर ने सोहन पर हमला कर उसे चोटें पहुंचाईं।इस संघर्ष में सोहन के साथ दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए थे।

गंभीर हालत में सोहन को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया, जहां एक नवंबर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोहन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में तनाव का माहौल है।वहीं, दूसरे पक्ष के घायलों में वजीर अभी अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि रघबीर को नागरिक अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें