फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी अस्पताल में बिल को लेकर विवाद, शव देने से इन्कार पर हंगामा

विज्ञापन
19जेएनडी39: अस्पताल के बाहर सड़क पर विरोध जताते हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के खर्च को लेकर विवाद के चलते वीरवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि का भुगतान न होने पर मृतका का शव देने से इन्कार कर दिया। अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर विरोध जताते हुए प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले अस्पताल के खिलाफ एफआई दर्ज की जाए। इसके बाद ही वे शव को लेकर जाएंगे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेंगे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय बबली को 26 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के चलते कुलदीप मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि जब वे शव लेने पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने दो लाख 60 हजार रुपये के बिल का हवाला देते हुए भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि वे पहले ही एक लाख 60 हजार रुपये जमा करवा चुके हैं। वे मरीज की हालत में सुधार न होने पर वे उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना चाहते थे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे वेंटिलेटर पर बताते हुए ऐसा नहीं करने दिया। अब मौत के बाद पूरा बकाया जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
वर्जन
मृतका की बेटी की ओर से अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अभी तक शिकयात नहीं दी। अस्पताल प्रशासन व पीड़ित मामले में बातचीत कर रहे हैं। अगर शिकायत दी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। -समरजीत जांच अधिकारी सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें