फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
03जेएनडी26-हरियाणा सर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की मीटिंग में मांगों को लेकर नारेबाज - फोटो : दिल्ली में शादी के दौरान गौरव-अल्फ्रेडा ऐंजिया। स्रोत
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा सर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन उचाना ब्लॉक की मीटिंग प्रधान धर्मबीर मोर की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का मुख्य एजेंडा कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना और नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बारे में कर्मचारियों को अवगत करवाना था। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट भी किया।
विज्ञापन

धर्मबीर मोर ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को जब तक पक्का नहीं किया जाए तब तक समान काम समान वेतन देने, एलटीसी का बजट का दिए जाने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को 18 साल की सेवा का लाभ देते हुए 23 हजार 900 वेतन लाभ देने, एचकेआरएन के कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित करने, इलेक्ट्रिक जेई का पद सृजित किए जाने सहित विभिन्न मांग है।
इस अवसर पर सचिव गुरुदेव, चेयरमैन रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष बारूराम, सह सचिव गुरनाम, मान सिंह, सेवा सिंह, राजबीर खटकड़, विजेंद्र, वेदप्रकाश, बलराज, सतीश, सलिंद्र और धर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें