31जेएनडी29: निपणु हरियाणा को लेकर आयोजित मीटिंग। संवाद
उचाना। खंड संसाधन संयोजक कार्यालय में निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत खंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड संसाधन समन्वयक रणपाल श्योकंद ने की। इस दौरान जिला खंड एफएलएन राजेश वशिष्ठ एवं खंड एफएलएन संयोजक प्रवीण कुमार मौजूद रहे। बैठक में खंड के सभी संकुल (कलस्टर) मुखिया, एबीआरसी, बीआरपी द्वारा भाग लिया गया। निपुण हरियाणा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई।
राजेश वशिष्ठ ने खंड के सभी मॉनिटर एवं मेंटर की विजिट पर प्रकाश डाला। इसी के साथ विद्यालयों से निपुण बच्चों की सूचना बारे भी संकुल मुखियाओं से चर्चा की गई। सभी प्राथमिक शिक्षकों को निपुण के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने, शिक्षकों का नवाचारों को बढ़ावा देने, आपस में बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने एवं निम्न अधिगम स्तर वाले बच्चों को लेकर खंड स्तर पर विशेष योजना बनाकर कार्य करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य संजय चौधरी, बलजीत अहलावत, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र नाथ, संदीप कुमार, सुशील कुमार और राम मेहर मौजूद रहे।