फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चंडीगढ़ में होने वाले अग्रमठ सृजन उत्सव की तैयारियों को लेकर की चर्चा

Tue, 04 Mar 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चंडीगढ़ में 18 मई को आयोजित होने वाले अग्रमठ सृजन उत्सव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और अग्रवाल सेवा संगठन पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गर्ग विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे सोमवार को जींद पहुंचे जहां, उन्होंने अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता महावीर गुप्ता के प्रतिष्ठान पर समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि पंचकूला में ऐतिहासिक अग्रमठ बनाया जाना प्रस्तावित है। इस अग्रमठ बनाए जाने को लेकर 18 मई को चंडीगढ़ में पूरे देश से अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को अग्रमठ सृजन उत्सव नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सृजन उत्सव अग्रवाल समाज की संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में चंडीगढ़ पहुंचने का आह्वान किया। बैठक के दौरान समाज के उत्थान, नई योजनाओं, युवा पीढ़ी की भागीदारी और समाज के संगठन को और मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, रजत सिंगला और गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें