फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शीतकालीन अवकाश के लिए नवाचार आधारित गृहकार्य पर चर्चा की

विज्ञापन
28जेएनडी23:बैठक में शामिल विद्यार्थियों के अभिभावक। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के शीतकालीन अवकाश (1 जनवरी से 15 जनवरी) के दौरान उनके अध्ययन और कौशल विकास के लिए विंटर पैकेट (शीतकालीन गृहकार्य) का वितरण और दिशा-निर्देश देना रहा।
विज्ञापन

विद्यालय इंचार्ज सुनील कुमार ने अभिभावकों से चर्चा करते हुए कहा कि गृहकार्य छात्रों को परिवार के साथ जोड़ने और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि गृहकार्य में विद्यार्थियों को अपने दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने और उनके अनुभवों से सीखने की प्रेरणा दी गई है। इसमें पारिवारिक इतिहास, परंपराएं, लोकगीत, कहानियां और घरेलू ज्ञान जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे तो बच्चों में कौशल विकास के साथ-साथ परिवार के साथ जुड़ाव और संवाद कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
प्राचार्य बलजीत गोयत ने बताया कि यह प्रयास बच्चों को न केवल शिक्षा में बल्कि उनके नैतिक व सामाजिक मूल्यों में भी सशक्त बनाना है। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सूबेदार सुखबीर शर्मा, प्राध्यापक दिलबाग, वेद सिंह, हरदीप, बलजीत, विजेंद्र सिंह ,रामधन, राकेश, किरण, बोहती, रणबीर, रामबिलास, दिलावर, रविंद्र शास्त्री एसएमसी प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें