फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मॉडल संस्कृति और पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइन की जारी

Tue, 17 Jun 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मॉडल संस्कृति और पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइन जारी की है। शिक्षक स्क्रीनिंग ड्राइव में भाग लेकर तीन विकल्प भर सकते हैं। पसंदीदा विद्यालय नहीं मिलने पर शिक्षकों को जीटीडी में भाग लेना अनिवार्य है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार पीएमश्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों में नियुक्ति पूरी तरह से विकल्प आधारित है।
विज्ञापन

इसलिए स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण करना शिक्षकों पर कोई अनिवार्य दायित्व नहीं डालेगा कि वे कोई पोस्टिंग स्वीकार करें। स्क्रीनिंग टेस्ट केवल पात्रता निर्धारित करता है और वास्तविक नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेना स्वैच्छिक होगा।
सामान्य विद्यालयों के शिक्षक जिनके लिए ड्राइव में भाग लेना अनिवार्य है, उन्हें ड्राइव में भाग लेने के लिए कम से कम तीन विकल्प भरने होंगे। यदि उनमें से उन्हें अपना पसंदीदा विद्यालय मिलता है तो उनके पद को परिकल्पित रिक्त घोषित किया जाएगा। यदि उन में से उन्हें अपना पसंदीदा विद्यालय नहीं मिलता तो उन्हें अनिवार्य रूप से जीटीडी में भाग लेना होगा और उनके पद को परिकल्पित रिक्त घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सामान्य विद्यालयों के शिक्षक जिनके लिए ड्राइव में भाग लेना अनिवार्य नहीं वरन ऐच्छिक है यदि उनमें से उन्हें अपना पसंदीदा विद्यालय नहीं मिलता तो शिक्षकों को उनकी पसंद के अतिरिक्त किसी अन्य स्टेशन पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।
उन्हें नियुक्ति प्रक्रिया से हटने का विकल्प दिया जाएगा और वह अपने वर्तमान विद्यालय में कार्यकाल पूरा होने तक रह सकते हैं या जीटीडी में ऐच्छिक रूप से भाग भी ले सकते हैं। यदि ऐसे शिक्षक जो बिना स्क्रीनिंग परीक्षा उत्तीर्ण किए मॉडल संस्कृति या पीएमश्री स्कूलों में नियुक्त हैं, यदि वह जीएमएस/पीएमएस पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर लें तो ऐसे शिक्षकों को पीएमश्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों में नियुक्ति की तिथि से निर्धारित कार्यकाल अर्थात 10 वर्ष पूर्ण होने तक बने रहने दिया जाएगा।

ट्रासंफर ड्राइव गाइडलाइन को लेकर आया पत्र
पीएमश्री और मॉडल संस्कृति विद्यालय में शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गाइडलाइन जारी की है। इसके बारे में शिक्षकों को अवगत करवा दिया गया है। इच्छुक शिक्षक निदेशालय की गाइडलाइन अनुसार ट्रांसफर ड्राइव में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें