फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडवाड़ा की रेखा ने यूएसए में होने वाली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
यूएसए के लिए हुए चयन की प्रमाणपत्र दिखाती रेखा देवी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव डिडवाड़ा की रहने वाली 41 वर्षीय रेखा देवी ने यूएसए में होने वाली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के क्वालीफाई कर लिया है। सितंबर 2021 में रेखा यूएसए में जाकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। रेखा देवी इससे पहले कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

रेखा देवी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आईपीएफ फेडरेशन द्वारा आयोजित नेशनल वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। रेखा ने इस प्रतियोगिता में 107 किलोग्राम की डेड लिफ्ट, 75 किलोग्राम की स्क्वायड और 50 किलोग्राम की बेंच फ्रेश लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। रेखा के पति राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा गृहिणी थीं। बेटे अनिल ने महिलाओं के लिए गांव डिडवाड़ा स्थित अपने घर में छोटा सा जिम खोला है। जिसमें 20 महिलाएं आ रही हैं। रेखा भी उसमें भाग लेती थी। इसके बाद उसने पानीपत, करनाल व दिल्ली में हुई वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पहली बार रेखा ने पानीपत में हुई 50 किलोग्राम भार वर्ग में बेंच फ्रेश उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हुई प्रतियोगिता मेें 107 किलोग्राम की डेड लिफ्ट व 75 किलोग्राम की स्क्वायड लगाकर रिकॉर्ड कायम किया था। राजेश ने बताया कि रेखा का दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए यूएसए प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें