फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में धीरज ने जीता कांस्य, निडाना का नाम चमकाया

विज्ञापन
09जेएनडी07: एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गांव निडाना के पहलवान धीरज मलिक के कांस्य पदक जीतने पर
विज्ञापन
जींद। थाईलैंड के पटाया में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गांव निडाना के पहलवान धीरज मलिक ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 26 जून से 5 जुलाई तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको-रोमन शैली में भारत के लिए पदक हासिल किया।
विज्ञापन

धीरज की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसी वर्ष आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में 77 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको-रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी।
महज 19 वर्ष की उम्र में धीरज ने अंडर-23 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। पिछले दो वर्षों से वह सफियाबाद अखाड़े में अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

धीरज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगाना के छात्र रह चुके हैं तथा स्कूली स्तर पर दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। सीनियर नेशनल प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
धीरज की सफलता पर गांव निडाना में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव लौटने पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच भूपेंद्र मलिक, अजमेर खलीफा, कृष्ण पहलवान, कप्तान मलिक, कुलबीर मलिक, पलाराम, कप्तान सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लगन और समर्पण से हासिल किया मुकाम
विद्यालय के डीपी जोगिंदर नेहरा ने बताया कि धीरज बेहद मेहनती, अनुशासित और सरल स्वभाव के खिलाड़ी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी लगन और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धीरज भविष्य में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश के लिए पदक जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें