फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले

विज्ञापन
03जेएनडी02: जयंती देवी मंदिर में ​शिव पर चढ़ाया गया फल। संवाद
विज्ञापन
जींद। सावन माह के पहले सोमवार को श्री जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ सहित शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर फल, पुष्प, बेलपत्र एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शहर के शिवालयों का वातावरण सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक पूजा संपन्न कराई और सावन मास में भगवान शिव की उपासना का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि सावन में सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से भोलेनाथ की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए सेवा, सद्भाव और संयम का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सावन के पहले सोमवार पर जयंती देवी मंदिर के अलावा प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर और वनखंड महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना मांगी।

03जेएनडी02: जयंती देवी मंदिर में शिव पर चढ़ाया गया फल। संवाद

03जेएनडी02: जयंती देवी मंदिर में शिव पर चढ़ाया गया फल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें