फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महाराजा अग्रसेन मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
25जेएनडी33: उचाना के महाराजा अग्रसेन मंदिर में भजन-कीर्तन में पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत : श्रद्ध
विज्ञापन
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भक्तिभाव के साथ भजनों का आनंद लिया। मंदिर पुजारी अशोक शर्मा के भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और भक्ति के स्वरों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस माह में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और भजन-कीर्तन कर आध्यात्मिक शांति प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि सावन में शिव भक्ति करने से मन को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन का प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति से जुड़ा है। मंदिर में आयोजित होने वाले भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ भगवान शिव की आराधना की और धार्मिक माहौल का आनंद लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें