फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाली से जीवन में ऊर्जा भर रहीं देवांशी बंसल, 100 से अधिक पौधों से सजा आशियाना

विज्ञापन
28जेएनडी11: देवांशी बंसल घर में सजाए गए फूल पौधों की देखभाल करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाली केवल पर्यावरण को ही नहीं बल्कि जीवन को भी नई ऊर्जा देती है। इसी सोच को साकार कर रहीं हैं देवांशी बंसल, जिन्होंने पांच वर्षों में अपने घर में 100 से अधिक पौधे लगाकर हरियाली का अनूठा संसार तैयार किया है। उन्हें यह प्रेरणा अपने अभिभावकों से मिली है।
विज्ञापन

देवांशी का घर रंग-बिरंगे फूलों, सजावटी और औषधीय पौधों से महक रहा है। वह सामाजिक संस्था हमारा परिवार से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता और पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
देवांशी बताती हैं कि पौधों की देखभाल उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है। सुबह की शुरुआत पौधों को पानी देने और उनकी देखभाल से होती है। उनका मानना है कि घर में हरियाली रहने से वातावरण शुद्ध रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और परिवार को प्राकृतिक ताजगी का अनुभव होता है। इसी कारण उन्होंने अपने घर में विभिन्न प्रकार के सजावटी, फूलदार और औषधीय पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन

देवांशी के घर में लगे औषधीय और सजावटी पौधे
देवांशी के घर में तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, नीम, अश्वगंधा, अजवाइन, पुदीना, लेमनग्रास, करी पत्ता, इंसुलिन प्लांट, सदाबहार, अपराजिता, मोगरा, चमेली, गुलाब, गुड़हल, रजनीगंधा, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, अरेका पाम, पीस लिली, जेड प्लांट, पोथोस, फाइकस, क्रोटन, डाइफेनबैचिया सहित कई प्रकार के पौधे लगे हैं। इनमें से कई पौधे औषधीय गुणों से भरपूर हैं जो सामान्य बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।
प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाएं
देवांशी का मानना है कि हरियाली केवल घर की सुंदरता नहीं बढ़ाती बल्कि परिवार को प्रकृति के करीब भी लाती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। यही छोटी पहल भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण देने का सबसे सरल माध्यम बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें