फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव में स्कूल संचाल सुरेश वशिष्ठ की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार को सुरक्षा की मांग को लेकर जिले भर के स्कूल संचालकों व ब्राह्मण समाज के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान नेहरू पार्क से डीसी कार्यालय तक जुलूस निकाला और एडीसी साहिल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुरेश वशिष्ठ के बेटे की भी कुछ साल पहले रोहतक के नेकीराम कॉलेज में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सुरेश वशिष्ठ अपने बेटे के हत्या के मामले में गवाह था। ऐसे में उसकी भी हत्या कर दी गई। इसमें पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक महज तीन लोगों की ही गिरफ्तारी हो पाई है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचने का मौका दे रही है।
प्रदर्शन के बाद एडीसी को ज्ञापन सौंपा गया और इस दौरान लोगों ने कहा कि यदि 15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद परिवार के लोग वहीं जमे रहे। कुछ लोगों ने प्रदर्शन करने वालों पर भी सवाल उठाए और कहा कि क्या वे हत्या का बदला ले लेंगे। इसको लेकर कुछ लोगों में आपसी कहासुनी भी हो गई। यह लोग दोबारा एडीसी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर एडीसी साहिल गुप्ता दोबारा आए और उन्होंने एक सप्ताह में मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर सभी लोग चले गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद डीसी कार्यालय पहुंच कर लोगों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कहा कि अभी तक परिवार की सुरक्षा के लिए उन्हें पिस्तौल का लाइसेंस भी जारी नहीं किया गया। इसके चलते सुरेश वशिष्ठ की पत्नी व बेटा डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
ब्राह्मण सभा जींद के प्रधान सियाराम शास्त्री ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा व आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश के लोगों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें