फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन ऐलान

विज्ञापन
14जेएनडी07: अक्षर भवन शिव कॉलोनी में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को शिव कॉलोनी के अक्षर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष करमबीर सिंह संधू ने की। बैठक में सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट हुए 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग के वित्त विधेयक 2025 को वापस नहीं ले रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा है। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सेवारत कर्मचारियों के समान सुविधाएं देने की मांग की। इसके अलावा बैठक में महंगाई भत्ता, मेडिकल भत्ता, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक जैसी मांगो को उठाया गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह बिश्नोई, रामफल दलाल, विक्रम सिंह, राजकुमार श्योकंद और आजाद पांचाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें