फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंबेडकर पर सीआरएसयू में किया पौधरोपण

विज्ञापन
14जेएनडी01: सीआरएसयू में पौधरोपण करते हुए कुलपति प्रो.रामपाल सैनी और अन्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. नरेश देसवाल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अतुल सहारण, डॉ. वीरेंद्र आचार्य, डॉ. अनिल कुमार, सुरेश कुमार और सुरेंद्र मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण बचाने और समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें