फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधलियों के रोष स्वरूप शुक्रवार को छात्रों ने शहर में प्रदर्शन किया और एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि वह सालभर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। परीक्षा देने दूरदराज अन्य जिलों में जाते हैं और शाम को समाचार आता है कि यह परीक्षा रद्द कर दी गई है। ऐसे में छात्रों ने मांग की है कि परीक्षाओं में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

मुकेश कुमार के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों से आए हुए बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा में विभिन्न धांधलियों को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में बार-बार विभिन्न स्तर पर खुलासे हो रहे हैं। इस कारण बिना खर्ची बिना पर्ची वाली छवि पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। कई लोग घूस के पैसों सहित अपने कार्यालय में रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं। अनेक खुलासे भी हो चुके हैं लेकिन इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अब सोनीपत से एक व्यक्ति पकड़ा गया है। इसने हजारों लोगों को गलत तरीके से नौकरी दिलाने की बात कुबूली है। इस प्रकार पेपर लीक व रद्द मामले पर आप पार्टी ने विधानसभा में कानून पास करके विरोधियों को चित्त किया है वैसे ही इन मामलों को सीबीआई जांच करवा कर दूध का दूध और पानी का पानी करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें