फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाजपा जिला महामंत्री को व्हाट्सअप कॉल कर मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भाजपा के जिला महामत्री एवं नप चेयरमैन प्रतिनिधि को व्हाट्सअप कॉल कर अज्ञात ने रंगदारी मांगी है। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री और नप चेयरमैन प्रतिनिधि डाॅ. राजसैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो फोन करने वाले व्यक्ति ने रंगदारी की मांग की। रंगदारी राशि न देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद दोबारा से रंगदारी के कॉल करने की बात कही। आरोपी ने कहा कि जो कार्य आपके खिलाफ चल रहा है, फिरौती के बाद उसे बंद कर देगे। इसके बाद डाॅ. सैनी ने धमकी भरी कॉल को लेकर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
बीते कुछ दिन पहले डाॅ. राज सैनी के नाम से रेस्टोरेंट संचालक को खाने का भारी भरकम ऑर्डर देकर और फर्जी पैमेंट वाउचर संचालक को साढ़े 12 हजार रुपये का चूना लगा दिया था। इसके मिष्ठान भंडार संचालक को भी कॉल की गई थी, लेकिन वह झांसे में नहीं आया था। डाॅ. राज सैनी ने सोशल मीडिया पर आकर साइबर ठगों से सचेत रहने को कहा था। अब डाॅ. राज सैनी को व्हाॅट्सअप काॅल कर धमकी देकर फिरौती मांगी गई है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें