05जेएनडी20: सोला डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तुषार को सम्मानित करते हुए। स
जींद। पलवल के श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय सफीदों के छात्र तुषार ने सोलो डांस श्रेणी (कंबाइंड) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने बधाई देकर उनकी मेहनत व कला की सराहना की।
उन्होंने कहा कि तुषार जैसे प्रतिभावान छात्र महाविद्यालय को गौरवांवित करते हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों की संयोजक डाॅ. अंजू शर्मा ने भी तुषार को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। जिला युवा समन्वय अधिकारी अनिल कुमार गोयल ने भी सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सफीदों के स्टाफ और छात्रों को प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी।