फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकार से जल्द सरसों की खरीद शुरू करने करने की मांग

Fri, 06 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी13: बैठक करते हुए किसान नेता। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक चौधरी घासी राम नैन किसान रेस्ट हाउस में हुई। अध्यक्षता बलबीर सिंह, तेजेंद्र और मा. सतीश ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश भर से आए किसान नेताओं ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से जल्द सरसों की खरीद शुरू करने और फसल खराबे के लंबित बीमा क्लेम व मुआवजे जारी करने की मांग उठाई। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई।
किसान नेताओं ने निर्णय लिया कि 9 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाली किसान-मजदूर संसद में प्रदेश भर से किसान भाग लेंगे। इसके अलावा 10 मार्च को अमरीकी और इजरायली नीतियों के विरोध में युद्ध विरोधी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार अमरीकी साम्राज्यवाद के दबाव में ऐसी नीतियां बना रही है, जिनसे देश के किसान और मजदूरों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

बैठक में रतन मान, कंवरजीत चीका, चौधरी जोगेंद्र नैन, कुलदीप ढांडा, राजकुमार, डॉ. सुखदेव जम्मू, सतीश आजाद, सुमित दलाल, महताब कादयान, जिया लाल, अजय कुमार, निर्भय, मनीराम, कुलदीप सिंह और रमेश कुमार सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें