16जेएनडी08-बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। सं
जींद। लघु सचिवालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इसको लेकर शुक्रवार को वकीलों का एक शिष्टमंडल डीसी से मिला, जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचा दिया जाएगा।
अधिवक्ता देशराज सरोहा, अधिवक्ता सुनीलराज बामणिया, धर्मबीर भुक्कल, राकेश भुक्कल ने बताया कि वह जिला बार एसोसिएशन में अभ्यास करते हैं। उनकी मांग है कि जिला लघु सचिवालय जींद के प्रांगण में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करवाई जाए और प्रतिमा स्थल पर उनकी जीवन अंकित करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे जहां लघु सचिवालय आने वाले लोगों की जानकारी बढ़ेगी वहीं वह बीआर आंबेडकर की शिक्षा के बारे में जान जाएंगे।
इस अवसर पर शमशेर सिंह, ज्योति यादव, अमन, विक्रम सिंह, सुषमा, रणवीर सिंह, दीपक और मनजीत मौजूद रहे।