फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में एलएलएम की 10 सीटें बढ़ाने की मांग, कुलपति ने दिए निर्देश

विज्ञापन
13जेएनडी10: सीआरएसयू में किसान छात्र संगठन के सदस्य कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एलएलएम पाठ्यक्रम की 10 सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर किसान छात्र एकता संगठन ने कुलपति प्रोफेसर डॉ. राम पाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बाद उपप्रधान अभिषेक जुलाना के नेतृत्व में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर प्रवेश से जुड़ी समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन

कुलपति ने विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए एलएलएम में तत्काल प्रभाव से 10 सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा। सीटें बढ़ने से एलएलएम में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। किसान छात्र एकता संगठन ने मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई के लिए कुलपति का आभार जताया।
उपप्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन सौंपने के बाद उसी दिन मांग पर कार्रवाई होना विद्यार्थियों की एकजुटता और संघर्ष की जीत है।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान गोविंद सैनी ने कहा कि एलएलएम में 10 अतिरिक्त सीटें बढ़ने से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद सीटों में वृद्धि से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें