14जेएनडी11-सीआरएसयू में पॉसपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर ज्ञापन देते हुए कार्य
जींद। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विश्वविद्यालय अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हजारों छात्र और छात्राओं को पासपोर्ट बनवाने के लिए जींद से बाहर अन्य जिलों में जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की हानि होती है।
यदि परिसर में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जाता है तो विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय में ही पासपोर्ट की सुविधा उपलब्ध होने से समय भी बचेगा।
कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि इस विषय पर संबंधित विभागों से चर्चा कर विश्वविद्यालय स्तर पर पहल की जाएगी। इस अवसर पर आशीष मलिक, रविंद्र बडौदा, मंजीत खोखरी, सचिन राठी, सोनू साहू मौजूद रहे।