फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैशलेश मेडिकल सुविधा शुरू करवाने की उठाई मांग

Sun, 13 Apr 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी12: जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में संगठन के सदस्य। संगठन
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को प्रधान किताब सिंह भनवाला की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला जींद में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त महावीर सिंह ढुल, सूबे सिंह ढांडा व रामबीर के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया गया। बैठक में सभी खंड के प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधान किताब सिंह भनवाला ने बताया कि सरकार ने कैशलैस मेडिकल सुविधा देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हुए लगभग एक साल हो चुका है, लेकिन यह सुविधा आज तक लागू नहीं की गई और अक्तूबर 2012 से पहले के रिटायर्ड कर्मचारी जो बैंक से पेंशन ले रहे हैं का डाटा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। इसके कारण उनके कैशलैस कार्ड भी नहीं बन पा रहे। इसको लेकर वह मुख्य सचिव हरियाणा सरकार और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि संसद में एक विधेयक पास किया गया कि आठवां वेतन आयोग एक जनवरी 2026 से लागू होगा। इससे रिटायर्ड कर्मचारियों को इससे होने वाले लाभों से वंचित किया गया है, जो कि निंदनीय व जनविरोधी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कैशलैस मेडिकल सुविधा लागू की जाए, मेडिकल भत्ता 1000 रुपये मासिक से बढ़ाकर 3000 रुपये मासिक किया जाए। फैमिली पेंशनर्स को भी एलटीसी की सुविधा दी जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों के हक में दिए गए फैसलों का सामान्यीकरण करते हुए उन्हें सभी पर लागू किया जाए। इस मौके पर कुलदीप सिंह गोयत, ओम सिंह, सांगवान, जयदेव शर्मा, शीशपाल लोहान, महेंद्र सिंह जागलान, जय सिंह धनखड़, जयनारायण जिलेदार, खजान सिंह खटकड़, दलबीर रेढू, महावीर सिवाच, उमेद सिंह, कर्ण सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें