फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टरों में सफाई व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

विज्ञापन
30जेएनडी25: सेक्टर नौ के खाली प्लाट में लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : सेक्टरवासी
विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सेक्टर-नौ के निवासियों ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। सेक्टर-नौ के प्रधान कर्मपाल ने इस संबंध में डीसी को पत्र लिखकर कूड़ा उठान, नियमित सफाई और खाली पड़ी साइटों से गंदगी हटवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से डीसी को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-नौ में सफाई व्यवस्था लंबे समय से प्रभावित है। कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
सेक्टर के मकान नंबर 137 और 138 के सामने खाली पड़े प्लॉट में लगातार कूड़ा डाला जा रहा है जिससे वहां गंदगी का अंबार लग गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि केवल एक ही स्थान नहीं, बल्कि अन्य खाली साइटों पर भी कूड़ा और गोबर डाला जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
लोगों ने मांग की है कि इन स्थानों की नियमित सफाई करवाई जाए और खाली प्लॉटों के चारों ओर चारदीवारी बनाई जाए ताकि वहां कूड़ा डालने पर रोक लग सके। उन्होंने सेक्टरों में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और कूड़ा उठान की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

30जेएनडी25: सेक्टर नौ के खाली प्लाट में लगे गंदगी के ढेर। स्रोत : सेक्टरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें