फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चैनत गांव में साफ पेयजल उपलब्ध कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो 5 नरवाना। प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम नरवाना को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को लगातार 1534वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को किसानों ने चैनत गांव में पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम नरवाना के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। किसानों ने मांग की कि गांव में जल्द से जल्द पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिकेश मांडी ने की, जबकि मंच संचालन सतबीर खरल ने किया।

शीशपाल गुलाड़ी ने कहा कि देश की नीतियों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है और आम लोगों की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को साफ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जो सरकार लोगों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं करा सकती, उससे जनहित की उम्मीद करना मुश्किल है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन घासीराम के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। धरने में मास्टर सतबीर, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, सतबीर खरक, हवा सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें