फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनैन खाप की बैठक में सुलतान सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

विज्ञापन
सच्चाखेड़ा में लोगों को संबोधित करते रघुबीर नैन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सोनाली फौगाट और सुलतान सिंह के बीच बना विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को सच्चाखेड़ा गांव में बिनैन खाप के प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें झूठे मामले दर्ज करने की आलोचना की गई। कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद ने सुलतान सिंह पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता बिनैन खाप के उपप्रधान भगत राम नैन ने की। फकीर चंद ने कहा कि अगर खाप के किसी भी व्यक्ति पर सरकार ने इस प्रकरण में द्वेष भावना से एफआईआर करने की कोशिश की तो खाप सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत दिनों सच्चाखेड़ा गांव में हुई पंचायत के दौरान किसी सदस्य द्वारा गलत भाषा का इस्तेमाल करने पर हिसार में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। रविवार को सच्चाखेड़ा गांव में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में हुई पंचायत में कालवन तपा के प्रधान फकीर चंद ने सोनाली को गिरफ्तार करने पर प्रशासन व सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर सचिव को सरकार ने झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया तो खाप की रणनीति के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। बिनैन खाप के प्रवक्ता रघुबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने खाप के लोगों को डराने के लिए जीरो एफआईआर दर्ज की है, लेकिन खाप का कोई भी सदस्य दबाव में आने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें