13जेएनडी04-मंडल रेल प्रबंधक अधिकारियों से मिलने पहुंचे एसोसिएशन पदाधिकारी। स्रोत संगठन
जींद। दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने 12421-22 नांदेड़ अमृतसर के जींद पर ठहराव व जींद जंक्शन स्थित वाशिंग लाइन का अपग्रेडेशन समेत कई मांग मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली डिवीजन के समक्ष उठाई। प्रधान सुरेश पांचाल और सचिव सुरेंद्र कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली डिवीजन में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने जींद-नरवाना मार्ग पर ब्यास अमृतसर के लिए एक दैनिक ट्रेन की मांग की।
उन्होंने कहा कि ट्रेन नंबर 12421-22 नांदेड़ अमृतसर के जींद पर ठहराव और जींद जंक्शन स्थित वाशिंग लाइन का अपग्रेडेशन कर 24 कोच किया जाए। इसके अलावा एक जनवरी से आने वाले टाइम टेबल के संबंध में ट्रेनों के टाइम में परिवर्तन का अनुरोध किया गया। इसमें ट्रेन नंबर 14024 का समय थोड़ा एडजस्ट करने की मांग की गई, जिससे दैनिक यात्री नौ बजे के आसपास रोहतक पहुंच सकें। वहीं जींद-सोनीपत 04026 ट्रेन के समय में बदलाव करने की मांग की गई। यह ट्रेन सुबह चार बजकर 55 मिनट पर खाली जाती है। इसका लिंक अप ट्रेन नंबर 04432 से करने का सुझाव दिया गया।