12जेएनडी19 : आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की मौत की न्यायिक जांच की मांग करते हुए। स्रोत पार्
नरवाना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल हरियाणा के नाम उपमंडल अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
कामरेड सोहनदास ने कहा कि यह घटना केवल व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि संस्थानों में व्याप्त जातिगत भेदभाव की गहरी जड़ों को उजागर करती है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि अधिकारी के सुसाइड नोट और उनकी पत्नी, आईएएस अमनीत पी. कुमार की ओर से दर्ज शिकायत में जातिगत उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की न्यायिक जांच करवाकर नामजद दोषियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सतबीर खरल, बलबीर सिंह, नरेश दनौदा, ईश्वर सिंह, प्रदीप सिंह, निहाल सिंह और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।