12जेएनडी26 : उचाना कलां में प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाली मेन गली का चल रहा कार्य। स्रोत। काल
उचाना। उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाली गली का निर्माण नहीं होने से यहां सीवरेज का गंदा पानी रास्ते में भरा रहता था। सड़क का लेबल गली से ऊंचा होने के चलते मामूली बारिश में पानी भर जाता था।
मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा रेलवे स्टेशन, उचाना मंडी में आने-जाने वालों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज में आने-जाने वाली विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके निर्माण को लेकर लोग, श्रद्धालु विधायक देवेंद्र अत्री से मिले तो जल्द से जल्द गली निर्माण करवाने का वायदा किया था।
विधायक ने जो वायदा किया था वे पूरा हो गया है। यहां पर करीब 16 लाख रुपये की राशि से गली का निर्माण नपा द्वारा करवाया जा रहा है। वर्षों पुरानी इस मांग को विधायक के संज्ञान में मामला आने पर पूरा करने का काम किया।
राजू शर्मा, मांगे राम, अशोक रीढ, सत्यवान ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर होने के चलते मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ ये रास्ता उचाना मंडी में भी जाता है। ऐसे में यहां से आवागमन अधिक होता है।
बिना बारिश के सीवरेज का गंदा पानी गली में भर जाता था तो मामूली बारिश से सड़क से गली का लेबल नीचा होने के चलते जलभराव रहता था। मकानों, दुकानों के आगे जलभराव होने से आने-जाने में परेशानी होती थी। ये काफी पुरानी मांग थी जो पूरी नहीं हो रही थी।
विधायक देवेंद्र अत्री से मिलकर गली निर्माण की मांग की थी। यह मांग पूरी होने के बाद अब यहां पर कार्य शुरू हो चुका है। नपा सचिव अशोक डांगी ने कहा कि 16 लाख रुपये से गली निर्माण हो रहा है।