फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारे सरपंच हथवाला व पोली गांव में खेतों से बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था करने की मांग --गांव में भी घुस रह पानी

विज्ञापन
पोली गांव के खेतों में भरा बारिश का पानी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पिछले महीने में हुई बारिश के बाद पोली व हथवाला गांवों के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दोनों गांवों में करीब सात हजार एकड़ में फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि इसके बावजूद प्रशासन पानी निकासी को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि न तो 24 घंटे बिजली दी जा रही है और न ही पंप हाउस की सभी मोटर चलाई जा रही हैं। जिसके चलते गांव में पानी घुस गया है। किसानों ने कहा कि उनकी धान, कपास व बाजरे की फसल तो खराब हो गई लेकिन अब निकासी नहीं होने से आगे भी फसल की बिजाई नहीं हो पाएगी। इसको लेकर दोनों गांवों के लोग वीरवार को डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पोल गांव निवासी किसान रामचंद्र, जिले सिंह, राजा, महेंद्र ने बताया कि गांव के खेतों में पानी ज्यादा होने के कारण पानी गांव में घरों में घुस रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा निकासी के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक पंप सेट अकालगढ़ व दूसरा हथवाला गांव के पास लगाया जाए तभी स्थायी समाधान हो सकता है।
विज्ञापन

किया है मुआयना
पोली गांव में जल भराव की स्थिति का मुआयना किया है। इसको लेकर प्रशासन ने इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जल्द ही खेतों से पानी निकलवाने का प्रबंध किया जाएगा।
- प्रतीक, नायब तहसीलदार जुलाना।

जलभराव की जानकारी देते पोली गांव के किसान। संवाद।- फोटो : Jind

शिकायत लेकर डीसी से मिलने पहुंचे हथवाला गांव के किसान। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें