फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रदेश में अलग राजधानी और हाईकोर्ट बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
04जेएनडी20-जिला बार में पत्रकार वार्ता करते हुए हरियाणा बनाओ अभियान संगठन सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन में वीरवार को हरियाणा बनाओ अभियान के बैनर तले प्रेसवार्ता हुई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओएसडी रहे एमएस चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा को पंजाब से अलग हुए 58 साल हो चुके हैं फिर भी पूरी तरह स्वायत्त राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

इसकी अपनी अलग राजधानी और अलग हाईकोर्ट नहीं है। हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन संस्कृति और धरोहर के आधार पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने का सुनहरा अवसर खो रहा है। प्राचीन सभ्यता, समृद्ध संस्कृति, इतिहास, आध्यात्मिकता व सामाजिक सद्भाव का केंद्र होने के बावजूद हरियाणा के पास अपनी समर्पित राजधानी नहीं है।
विरासत को सुरक्षित रखने और आधुनिक प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए केंद्रीय स्थल के अभाव में हरियाणा की पहचान अधूरी रह गई है। उन्होंने कहा कि उपयुक्त स्थान पर आधुनिक राजधानी का निर्माण राज्य के अविकसित क्षेत्रों के विकास को गति देगा और राज्य की आर्थिक संरचना को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुरेंद्र बैरागी ने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। गुरुग्राम की तरह नई राजधानी क्षेत्र में देशी-विदेशी निवेशकों की ओर से अरबों-खरबों रुपये का निवेश आने की संभावना है जिससे रोजगार पैदा हो सकते हैं। प्रधान विकास लोहान ने हरियाणा में अलग राजधानी और हाईकोर्ट की आवश्यकता पर जोर दिया।
राज्य की विशिष्ट पहचान, पूर्णता, प्रगति और गौरव के लिए आवश्यक कदम हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक शक्तियों का केंद्रीकरण आवश्यक है। बार काउंसिल पंजाब व हरियाणा के पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह बधरान ने अलग हाईकोर्ट व अलग बार काउंसिल की मांग उठाई।
इस अवसर पर अधिवक्ता सत्यवान सिंगरोहा, हेमंत सुखीजा, अधिवक्ता पंकज मुंडे, विक्रम राणा, मोहित शर्मा, शमशेर सोलंकी, राहुल माहेवाल, संदीप पुनिया, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें