फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, डीएसपी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
डीएसपी धर्मबीर खर्ब से मिलने आए ढाठरथ गांव के लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। ढाठरथ गांव के पास 12 दिन पहले क्लीनिक से लौट रहे चिकित्सक पर हमला कर घायल करने के कार सवार चार आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इसको लेकर ग्रामीण डीएसपी धर्मबीर खर्ब से मिले। उन्होंने उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ढाठरथ गांव निवासी बलवान पोपड़ा गांव से नौ अक्तूबर की शाम सात बजे अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव में अपने खेत के नजदीक पहुंचा तो खरकगादियां गांव की तरफ से एक स्वीफ्ट कार में सवार होकर चार युवक आए। उन्होंने आते ही उस पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना मिलने पर घायल बलवान को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन वारदात के 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। इसके चलते ग्रामीणों ने डीएसपी धर्मबीर खर्ब से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें