फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच आज, 12 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर होंगे यात्रा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किसानों आंदोलन के चलते 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों में उत्साह है। रविवार को दिल्ली कूच के जिले से करीब 12 हजार ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए हर गांव से ट्रैक्टर और किसानों की सूची बनाई जा रही है। किसान नेताओं का दावा है कि करीब तीन हजार ट्रैक्टर शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का आह्वान किया है। पिछले कई दिन से जिले में ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी चल रही हैं। किसान अपने-अपने गांव में प्रति एकड़ जमीन व हर घर से चंदा एकत्रित कर रहे हैं। साथ ही गांवों में उन ट्रैक्टर की भी सूची बनाई जा रही है, जो दिल्ली जाएंगे। जुलाना की नई अनाज मंडी के सामने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाकर नंदगढ़ बारहा के 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। शामलो कलां से भी 80 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और दो जेसीबी का काफिला दिल्ली के लिए निकला। किसान नेता विक्रम मलिक, नरेश ढांडा, मोहित लाठर, बारह खाप के प्रधान होशियर सिंह व शामलो कलां तपा के प्रधान कृष्ण मलिक ने बताया कि 26 जनवरी को किसानों की परेड में शामिल होने के लिए किसान अपने साथ खाने-पीने का सामान, बिस्तर, कंबल लेकर दिल्ली रवाना हुए।
बद्दोवाल टोल पर किसानों ने लगाया रक्तदान शिविर
नरवाना। बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों को समर्पित रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 196 किसानों ने रक्तदान किया। डिवाइन चेरिटेबल ब्लड सैंटर फरीदाबाद की टीम ने रक्त एकत्र किया। किसान नेता सुनील बद्दोवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने कहा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, उसी तर्ज पर किसानों द्वारा रक्तदान शिविर लगाया है। इस मौके पर सतबीर, डॉ. योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जाट विकास समिति ने भाकियू को दिए 500 तिरंगे
जींद। किसान आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों के लिए जाट विकास समिति ने शनिवार को प्रधान ओम सिंह सांगवान ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला को 500 राष्ट्रीय झंडे सहयोग के लिए दिए।
करसिंधु गांव में महिलाओं ने दिल्ली जा रहे किसानों को गीत गाकर रवाना किया। किसान सोनू, सतबीर, वीरेंद्र, आशीष, सुरेश, सुभाष, बंसी, भीरा ने कहा कि दो महीने किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना देते हो गए हैं। 60 से अधिक किसान आंदोलन में जान गंवा चुके हैं। सरकार अब तक मीटिंग के नाम पर किसानों को गुमराह करती रही। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों के शांतिपूर्वक दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
किसानों ने टोल टैक्स पर मनाई नेताजी की जयंती
खटकट टोल टैक्स के पास किसानों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उसकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चीनी मिल के पास लंगर लगातार जारी है। लंगर के संयोजक कपूर अहिरका ने बताया कि प्रतिदिन करीब दो हजार लोग खाना व खा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें