फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेला और शाहपुर गांव के श्मशान घाटों में शेड बनवाने की मांग लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचे सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव कंडेला तथा शाहपुर के श्मशान घाटों में शेड बनाने की मांग को लेकर कंडेला खाप का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचा। डीसी ने जल्द ही शमशान घाट में शेडों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को गांव में एक महिला के निधन होने पर बारिश के बीच अस्थायी शेड बनाकर अंतिम संस्कार करने के मुद्दे को अमर उजाला ने 29 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ऐसे में सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, अजमेर सिंह, विजयपाल, ईश्वर, रत्न सिंह व सुरजीत डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।
लोगों ने कहा कि गांव कंडेला तथा शाहपुर के शमशान घाटों में शेड की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो और ज्यादा दिक्कत आती है। एक दिन पहले ही महिला के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने के कारण ईंधन भीगने लगा तो मजबूरी में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तिरपाल व चद्दरों का सहारा लेकर अस्थायी शेड बनाया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका। उन्होंने मांग की कि दोनों गांवों के शमशान घाटों में जल्द से जल्द शेड का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें