फोटो 23जेएनडी26-दिपांशी को इलेक्ट्रिक स्कूटी की चॉबी सौंपते हुए एसडीएम रमित यादव एवं गणमान्य लो
उचाना। रिचेकिंग के बाद सात अंक बढ़ने से 10वीं कक्षा में संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिपांशी को उचाना ग्रीन सिटी सदस्यों ने इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर एसडीएम रमित यादव की तरफ से सम्मानित किया। उपमंडल कार्यालय सभागर में दीपांशी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उचाना सेवा गु्रप की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन मा. रामप्रसाद ने किया। दिपांशी को बेटी गौरव पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम ने कहा कि युवा को कभी निराश नहीं होना चाहिए। अपनी मंजिल निर्धारित करके उसके लिए मेहनती करनी चाहिए। 10वीं 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद 12वीं में अंक कम आए थे। यूपीएससी की तैयारी की, लेकिन सफलता पहली बार में नहीं मिली। पिता ने कहा कोई नौकरी दूसरी देखो लेकिन मन निराश न होकर तैयारी की और सफलता मिली। इस अवसर पर बीडीपीओ शमशेर नैन, ओमप्रकाश भौंगरा, शिक्षाविद रामचंद्र अत्री, सुरेंद्र जैन, बलवान कापड़ो, मिटठू शर्मा, महेंद्र लोधर, देशराज खरकभूरा, डॉ. राजेंद्र, शीशपाल शास्त्री मौजूद रहे। संवाद