फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई पाइपलाइन बिछाने से 25 घरों में पानी बंद, एसडीएम से मिलीं महिलाएं

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी31-पानी की किल्लत की जानकारी देते हुए पालवां की महिलाएंं। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उचाना। पालवां गांव में पेयजल समस्या को लेकर महिलाएं मंगलवार को एसडीएम रमित यादव से मिलीं। उन्होंने बताया कि नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद मोहल्ले के 20 से 25 घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। इस पर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोमल ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। नई पाइपलाइन बिछाते समय ठेकेदार को लेवल सही रखने के लिए कहा गया था, लेकिन पाइप ऊंचाई पर डाल दी गई, जिसके कारण उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि मोहल्ले के कई घरों में सबमर्सिबल नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट से 100 रुपये देकर पानी लेना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पुरानी पाइपलाइन को दोबारा चालू किया जाए, क्योंकि पहले पानी की कोई समस्या नहीं थी।
विज्ञापन

सीता ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान ही लेवल की गड़बड़ी की शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। ठेकेदार ने पानी न आने पर संपर्क करने की बात कही थी, लेकिन फोन करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के जेई ने मौके का निरीक्षण कर दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
एसडीएम रमित यादव ने कहा कि पालवां गांव की महिलाएं समाधान शिविर में पानी की समस्या लेकर पहुंची थीं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य नियमानुसार हुआ है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध जल कनेक्शनों की शिकायत सामने आई है, जिन्हें बंद कराकर प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें